बिहार STET 2025 का नोटिफिकेशन हुआ जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 4 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित होने वाली एसटीईटी के लिए 21-37 वर्ष की आयु के योग्य उम्मीदवार secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर 11-19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


