बिहार के CM नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने DSP को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होने से बचा
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश पर्व के मौके पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देने और पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी ने मौके पर सुरक्षा में तैनात डीएसपी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से डीएसपी नीचे गिर गए लेकिन गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
read more at इंडिया टीवी


