बिहार के अररिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ तनिष्क लूटकांड का कुख्यात आरोपी चुनमुन झा
अररिया (बिहार) में शनिवार तड़के एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया। एसपी (अररिया) अंजनी कुमार ने बताया कि वह पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड व कई बैंक डकैतियों में शामिल था। एसपी के अनुसार, चुनमुन का एक साथी भागने में कामयाब हो गया और गोली लगने से 3 जवान भी घायल हो गए।
read more at News24 हिंदी


