सहरसा (बिहार) के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग पहले ट्रेन के इंजन में लगी थी और देखते-ही-देखते कई बोगी चपेट में आ गईं व अफरा-तफरी मच गई। वहीं, यात्री जान बचाने के लिए बोगी से कूदने लगे और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।