Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के खास हलहलिया गांव को कहा जाता है 'मिनी पंजाब'

short by रघुवर झा / on Monday, 14 October, 2024
अररिया (बिहार) के खास हलहलिया गांव को 'मिनी पंजाब' कहा जाता है। इस गांव के महादलित समुदाय के लोगों ने सिख धर्म अपना लिया है और यहां सिख धर्म को मानने वाले करीब 300 लोग रहते हैं। यहां के लोगों की वेशभूषा व रहन-सहन सिखों के जैसा ही है। गांव में एक गुरुद्वारा भी है जहां रोज़ाना कीर्तन होता है।