Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के थाने में दारोगा की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई रील, बोला- बहुत बड़ी गलती हो गई

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 26 November, 2024
जमुई (बिहार) के एक थाने में दारोगा की कुर्सी पर बैठकर एक युवक द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे लेकर युवक ने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और उसे माफ कर दिया जाना चाहिए। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जाएगी और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।