बिहार के नामी कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर हुआ गिरफ्तार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना (बिहार) में नामी बिज़नेसमैन गोपाल खेमका की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स में शूटर का नाम उमेश कुमार बताया जा रहा है और वह पटना सिटी का रहने वाला है। गौरतलब है, खेमका पटना स्थित मगध अस्पताल के मालिक थे और उनके कई मेडिकल स्टोर्स भी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


