बिहार के नालंदा में पिता के सामने बेटे की हत्या, बदमाशों ने मारीं 7 गोलियां
नालंदा (बिहार) में रविवार को कुछ बदमाशों ने 18-वर्षीय शिशुपाल कुमार नामक युवक की उसके ही पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश 2 बाइक पर आए थे और 7 गोलियां दागकर भाग गए। बकौल रिपोर्ट्स, एक हत्याकांड में शिशुपाल का नाम सामने आया था और आशंका है कि उसी का बदला लेने के लिए यह हत्या हुई।
read more at हिन्दुस्तान


