बिहार के नए DGP बने विनय कुमार
बिहार में 1991 बैच के आईपीएस अफसर विनय कुमार को आलोक राज की जगह नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। वह पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया कि विनय कुमार अगले 2 साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


