बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 17 दिन बाद दर्ज हुई FIR
पटना (बिहार) स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद केस दर्ज किया है। सीएमओ की आधिकारिक ईमेल पर 'achw700@gmail.com' आईडी से धमकी भरा मेसेज 16 जुलाई को आया था जिसमें 'अलकायदा ग्रुप' लिखा हुआ था। मामले में 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


