बिहार को मिला दो नई रामसर साइट्स का तोहफा, संख्या हुई पांच
बिहार के बक्सर ज़िले के गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण ज़िले की उदयपुर झील (319 हेक्टेयर) को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (रामसर साइट) का दर्जा मिला है। इसके साथ बिहार में रामसर स्थलों की संख्या 5 हो गई है और भारत में कुल 93 रामसर स्थल हो गए हैं, जो लगभग 13,60,719 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं।
read more at X


