बिहार के मुज़फ्फरपुर में बागमती नदी पर बनेगा 3.35 किमी लंबा पुल, ₹815 करोड़ हुए मंज़ूर
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के औराई में बागमती नदी के ऊपर 3.35 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और इसके लिए ₹815 करोड़ मंज़ूर किए गए हैं। यह पुल 21.30 किलोमीटर लंबे हथौड़ी-अतरार-बवनगामा-औराई स्टेट हाईवे का हिस्सा होगा और इसके लिए 15.03 एकड़ ज़मीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
read more at News24 हिन्दी


