बिहार के मधुबनी में बदमाशों ने बुलाकर की वॉर्ड सदस्य के पति की हत्या, घर पहुंचाई लाश
मधुबनी (बिहार) में बुधवार देर रात एक वॉर्ड सदस्य के पति (50) की कुछ बदमाशों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश को घर पहुंचा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखे बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, घटना की जांच की जा रही है और जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


