बिहार के राज्यपाल और CM नीतीश ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। सीएम नीतीश ने कहा, "उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिंदी गीत भी गाए थे। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।" गौरतलब है, सिन्हा का बीमारी के चलते मंगलवार रात को निधन हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


