बिहार के सीएम ने 3 ट्रांसजेंडर समेत 1,239 चयनित दारोगा को सौंपे नियुक्ति पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 3 ट्रांसजेंडर समेत 1,239 नव चयनित दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपे। 3 ट्रांसजेंडर दारोगा में से 2 पुरुष ट्रांसजेंडर जबकि 1 महिला ट्रांसजेंडर शामिल हैं। गौरतलब है कि देश में बिहार पहला राज्य बन गया है जहां ट्रांसजेंडर राज्य की पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


