बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन पर पेड़ को बांधी राखी, सरकार ने बताया कारण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन व 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' के अवसर पर सोमवार को पटना स्थित राजधानी वाटिका में एक पेड़ को राखी बांधी। आईपीआरडी (बिहार) के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 2012 में रक्षाबंधन पर इस दिवस का शुभारंभ किया था जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधों को संरक्षित करना व अधिक-से-अधिक पौधारोपण करना है।
read more at दिप्रिंट


