Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार की सबसे बड़ी बिजली घर परियोजना को मिली मंज़ूरी, सितंबर में PM कर सकते हैं शिलान्यास

short by श्वेता भारती / on Thursday, 28 August, 2025
बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बीईआरसी) ने राज्य की सबसे बड़ी बिजली घर परियोजना को मंज़ूरी दे दी है। भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले 2400 मेगावॉट क्षमता वाले बिजली घर से राज्य को ₹6.075/यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। बकौल रिपोर्ट्स, अदाणी समूह द्वारा बनाए जाने वाले बिजली घर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कर सकते हैं।