बिहार के सभी स्कूलों में शनिवार के दिन आधे दिन तक ही पढ़ाई होगी और इसके बाद छुट्टी हो जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर के असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह में इसका एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप लिया गया है।