बिहार के ज़िला व सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगे DNB डिग्री व डिप्लोमा कोर्स
बिहार के ज़िला अस्पतालों, सरकारी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में डिप्लोमेट नैशनल बोर्ड (डीएनबी) के डिग्री व डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा डीएनबी निगरानी समिति के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
read more at हिन्दुस्तान


