बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के 21 एजेंडों समेत 55 प्रस्तावों पर मुहर लगी। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए ₹244 करोड़ और पटना विश्वविद्यालय में नए छात्रावास के निर्माण व पुराने के जीर्णोधार के लिए ₹34.09 करोड़ मंज़ूर हुए। गन्ने के खरीद मूल्य में ₹10/क्विंटल की बढ़ोतरी होगी।
read more at ABP न्यूज़


