Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार कैबिनेट ने 24 एजेंडों पर लगाई मुहर, बनेगी रामधारी सिंह दिनकर व मां सीता महिला यूनिवर्सिटी

short by Anuj / on Wednesday, 23 September, 2026
बिहार कैबिनेट ने बुधवार को बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय और पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दी। इसके अलावा पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को मंज़ूरी दी गई। इसके तहत बैंक से लिए गए ऋण के ब्याज पर 100% सब्सिडी मिलेगी।