बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस व आरजेडी के बीच हुई बैठक
बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस-आरजेडी की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा, "काफी सकारात्मक बातचीत हुई।" 'सीएम फेस' से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "आप लोग क्यों चिंतित रहते हैं...बातचीत के बाद सारी चीज़ें सामने आ जाएंगी।"
read more at ABP न्यूज़


