Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार चुनाव से पहले पीके की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए पूर्व JDU अध्यक्ष आरसीपी सिंह

short by अपर्णा / on Sunday, 18 May, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व JDU अध्यक्ष आरसीपी सिंह रविवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने सिंह को सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही सिंह ने अपनी पार्टी 'आसा' का जन सुराज में विलय कर दिया। बकौल किशोर, आरसीपी सिंह व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए उनसे जुड़े हैं।