Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार पंचायती राज विभाग में होंगी 8,000+ भर्तियां, कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर

short by खुशी / on Tuesday, 10 June, 2025
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें 7 सरकारी डॉक्टरों को लगातार गैर-हाज़िरी के चलते बर्खास्त करने, पंचायती राज विभाग में 8,093 पद सृजित करने और महिला सरकारी सेवकों को उनके पदस्थापन के पास आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नीति निर्धारित करने का फैसला किया गया।