बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट हुआ जारी, 1.06 लाख अभ्यर्थी हुए सफल
केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सीएसबीसी की वेबसाइट पर जारी परिणाम के अनुसार, कॉन्स्टेबल के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में कुल 11.95 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 1,06,955 सफल घोषित किए गए। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
read more at हिन्दुस्तान


