Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार पुलिस में निकली नई भर्ती, 4000 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 28 September 2025
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत सिपाही के 4128 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 है। वहीं, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।