बिहार बोर्ड ने बदला फैसला, 12वीं की परीक्षा में 1-5 फरवरी तक जूते-मोज़े पहनने की दी अनुमति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मौसम की स्थिति को देखते हुए 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को 1 से 5 फरवरी तक जूते व मोज़े पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। इससे पहले बीएसईबी ने परीक्षा केंद्रों में जूते-मोज़े पहनकर आने पर रोक लगाई थी। राज्य में 1 से 15 फरवरी तक 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


