बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा की डेटशीट हुई जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी और 22 नवंबर को खत्म होगी। वहीं, इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 11 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9:30-दोपहर 12:45 बजे और दोपहर 2-शाम 5:15 बजे तक होगी।
read more at हिन्दुस्तान


