मुज़फ्फरपुर (बिहार) में हाईवे पर सक्रिय 'हसीना गैंग' द्वारा बाइक सवारों से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ितों के मुताबिक, गिरोह की मुख्य शातिर महिला आकर्षक कपड़ों में चेहरे पर नकाब पहनकर हाईवे किनारे खड़ी रहती है जिसके साथी पास में छिपे होते हैं। महिला द्वारा बाइक सवार को रोकते ही वे लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।