बिहार में 10 साल में शराब को लेकर लगभग 18 लाख लोग हुए गिरफ्तार, 5 करोड़ लीटर शराब हुई ज़ब्त
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अप्रैल-2016 से जून-2026 के बीच 5.13 करोड़ लीटर शराब ज़ब्त की गई और 17.91 लाख से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान शराब से जुड़े 11,91,301 मामले दर्ज किए गए। बरामदगी में 2.64 करोड़ लीटर देशी और 2.48 करोड़ लीटर विदेशी शराब शामिल है।
read more at इंडिया टीवी


