बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर कैसे हो रही है ठगी, साइबर पुलिस ने चेताया
पटना (बिहार) में मुफ्त बिजली के नाम पर ₹2 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी ने कहा, "ऐसे कॉल आने पर सावधान हो जाएं...कोई लिंक साझा न करें। मुफ्त बिजली के लिए उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन करवाने की ज़रूरत नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


