बिहार में 16 साल की लड़की से 10 लोगों ने किया गैंगरेप
दरभंगा (बिहार) में एक 16-वर्षीय लड़की से 10 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, शौच के लिए निकली लड़की को एक आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था जहां नशे में धुत लोगों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर कहा था, "जब बुलाएंगे आना पड़ेगा।"
read more at हिन्दुस्तान


