बिहार में 19 वर्षीय युवक ने किया 8 साल के लड़के का रेप, ₹20 का लालच देकर ले गया था अपने घर
आरा (बिहार) में 8-वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में 19-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे पीड़ित बच्चे को आरोपी ₹20 का लालच देकर अपने घर ले गया। रेप के बाद आरोपी ने उसकी पिटाई की और बच्चा जब अपने घर पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ।
read more at ABP न्यूज़


