बिहार में 20 मिनट में ज्वेलरी शॉप से हुई ₹40 लाख की लूट, दुकानदार ने 2 लुटेरों को मारी गोली
बेगूसराय (बिहार) में सोमवार को एक ज्वेलरी शॉप से 20 मिनट में ₹40 लाख की लूट हुई। लूट के दौरान दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी जिससे 2 लुटेरों को गोली लगी। हालांकि, 2 अन्य बदमाश पैसे लेकर भागने में कामयाब हो गए जबकि जिन 2 बदमाशों को गोली लगी थी उन्हें भीड़ ने पकड़कर पीट दिया।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


