Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 24-26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

short by तान्या झा / on Tuesday, 22 October, 2024
आईएमडी ने मंगलवार को 24-26 अक्टूबर तक बिहार के लिए चक्रवाती तूफान, अत्यधिक बारिश, मेघगर्जन/वज्रपात के साथ तेज़ हवा की चेतावनी जारी की। बकौल आईएमडी, 24 अक्टूबर की रात से लेकर 25 अक्टूबर सुबह तक भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज जैसे इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात व तेज़ हवा बहने की आशंका है।