बिहार में 3 दिनों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बिहार में 27-29 दिसंबर तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व अरवल के एक या दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। वहीं, शनिवार-रविवार को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
read more at Moneycontrol हिंदी


