बिहार में 36 हेडमास्टर्स पर दर्ज हुआ केस, शिक्षा विभाग की 90 योजनाओं में हुआ था फर्ज़ीवाड़ा
लखीसराय (बिहार) में शिक्षा विभाग की योजनाओं में फर्ज़ीवाड़े को लेकर अबतक 36 हेडमास्टर्स और 13 ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की खबर है। डीएम मिथिलेश मिश्र ने टीम गठित कर 321 योजनाओं की जांच करवाई थी। जांच में पता चला कि 90 योजनाओं में बिना कार्य करवाए ही फर्ज़ीवाड़ा करते हुए भुगतान की प्रक्रिया अपनाई गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


