बिहार में 4 युवकों ने आर्केस्ट्रा डांसर का गेस्ट हाउस में रातभर किया गैंगरेप
पटना (बिहार) में 4 युवकों द्वारा आर्केस्ट्रा डांसर का गेस्ट हाउस में रातभर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे युवकों ने कार्यक्रम के लिए गेस्ट हाउस में बुलाया था और गैंगरेप के अलावा उसे शराब पिलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


