Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 8,000 पंचायतों में बनेंगे मैरिज हॉल, अब 'दीदी की रसोई' में ₹20 में ही मिलेगा खाना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 June, 2025
बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को 46 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। बैठक में प्रदेश की सभी (8,053) ग्राम पंचायतों में ₹40.26 अरब की लागत से विवाह मंडप बनाए जाने व 'दीदी की रसोई' में मिलने वाली थाली की कीमत ₹40 से घटाकर ₹20 करने को मंज़ूरी दी गई। वहीं, जीविका दीदियों का मानदेय अब दोगुना कर दिया गया है।