बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को एससीईआरटी की समीक्षा बैठक में बताया कि एससीईआरटी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी जिसे लेकर बीपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र के निर्देशानुसार प्रदेश में पहली-5वीं कक्षा तक हिंदी के साथ भोजपुरी, मगही, मैथिली व अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी।