Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में अवैध खनन की सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 का इनाम

short by Anuj / on Tuesday, 9 December 2025
बिहार में अवैध खनन की सूचना देने वालों को इनाम मिलेगा। राज्य के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़वाने पर ₹5,000 व ट्रक व अन्य बड़े वाहन पकड़वाने वालों को ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 0612-2215360, 9472238821 (वॉट्सऐप), 9473191437, 9122414564 भी जारी किया। बकौल उप-मुख्यमंत्री, अवैध खनन करने वालों पर ₹10 लाख का फाइन लगेगा।