Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आंदोलनकारी BPSC अभ्यर्थियों ने खान सर को 'भगाया', कहा- आपने आंदोलन को हाईजैक किया

short by रौनक राज / on Saturday, 28 December, 2024
पटना (बिहार) में बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे कई प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचे खान सर को 'भगा' दिया। छात्रों ने खान सर पर आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया। इससे पहले खान सर ने कहा था, "मांग पूरी होने तक...बीपीएससी से लड़ाई जारी रहेगी।"