बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से एक दिन में 18 लोगों की हुई मौत, ज़िलेवार आंकड़े जारी
बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग झुलस गए। प्रदेश में आकाशीय बिजली से मरने वालों में भागलपुर के 4, जहानाबाद व बेगूसराय के 3-3, मधेपुरा व सहरसा के 2-2 और काराकाट, वैशाली, मोतिहारी और छपरा के क्रमश: 1-1 लोग शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


