Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में उद्घाटन के 10 दिन बाद ही धंसा ₹26.40 करोड़ की लागत से बना पुल

short by खुशी / on Friday, 5 June, 2026
बक्सर (बिहार) में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज का एक स्लैब धंसने के बाद इससे बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब ₹26.40 करोड़ की लागत से बने 950-मीटर लंबे पुल का 10-दिन पहले ही उद्घाटन हुआ था और अब इसका एक हिस्सा 1-फीट तक धंस गया है।