बिहार में एनकाउंटर में मारा गया ₹2 लाख का इनामी डकैत सुशील मोची
पूर्णिया (बिहार) में शुक्रवार रात एसटीएफ ने एनकाउंटर में सुशील मोची नामक डकैत को मार गिराया। बकौल पुलिस, उस पर हत्या व डकैती जैसे 35 से अधिक मामले दर्ज थे और कई ज़िलों की पुलिस ने उस पर कुल ₹2 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, उसे सरेंडर करने का मौका दिया गया था।
read more at News18 हिंदी


