बिहार में कोर्ट में गवाही नहीं देने वाले पुलिस अफसरों की बंद होगी सैलरी, DGP का आदेश
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि गवाही के अभाव में अब स्पीडी ट्रायल के मामले नहीं अटकेंगे। उन्होंने कहा कि केस की सुनवाई के दौरान गवाही के लिए समय पर कोर्ट में पेश नहीं होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का वेतन बंद कर दिया जाएगा। बकौल डीजीपी, अधिकारियों को समन भेजने के लिए वेबसाइट लॉन्च होगी।
read more at हिन्दुस्तान


