बिहार में कारोबार को मिलेगा बूस्ट, अब निवेश प्रस्तावों को 30 दिनों के अंदर देनी होगी मंज़ूरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एलान किया है कि औद्योगिक और निवेश से जुड़े सभी प्रस्तावों को अब 30-दिनों के भीतर मंज़ूरी देना अनिवार्य होगा। बकौल सीएम, तय समय-सीमा में फैसला नहीं होने पर आवेदन स्वतः स्वीकृत माना जाएगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से निवेशकों को बेहतर माहौल मिलेगा और उद्योगों की स्थापना में तेजी आएगी।
read more at इंडिया टीवी


