बिहार में कोसी, कमला व बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान के पार पहुंची, बाढ़ का खतरा बढ़ा
उत्तर बिहार और नेपाल में बारिश के कारण बिहार में कोसी, गंडक, बागमती और कमला बलान समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, कोसी का जलस्तर इस मॉनसून के अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा है जिसके चलते उत्तर बिहार के कई ज़िलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
read more at हिन्दुस्तान


