बिहार में खाते में ₹1 लाख आने की अफवाह पर सीएसपी सेंटर पहुंचीं दर्जनों महिलाएं
कैमूर (बिहार) में लोकसभा चुनाव के बाद बैंक खाते में ₹1 लाख आने की अफवाह पर दर्जनों महिलाएं शनिवार को खाता खुलवाने सीएसपी सेंटर पहुंच गईं। एक महिला ने कहा, "दूसरी महिलाओं ने हल्ला मचाया कि ₹1 लाख मिलेंगे...इसलिए हम भी रुपए लेने आए हैं।" एक स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार, प्रशासन ने महिलाओं को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।
read more at News24 हिन्दी


