Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज, क्या है पूरा मामला?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 19 October 2025
बिहार में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख व महुआ सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, यह कार्रवाई एक प्राइवेट गाड़ी पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार करने के आरोप में की गई। यह गाड़ी तेज प्रताप के नामांकन के दौरान दिखी थी ।